Monday, January 16, 2017

जीएसटी के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू

गुड्सएंड सर्विस टैक्स शुरू करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारियों कर्मचरियों को जीएसटी के बारे में जानकारी देने के लिए सोलन के बडोग में ट्रेनिंग कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यशाला में जीएसटी के 5 शेड्यूल के सभी 197 सेक्शन की जानकारी दी गई। लेवल चार की ये पहली वर्कशाॅप थी। इसके लिए केंद्र ने बजट जारी किया था। वर्कशाप में आबकारी एवं कराधान विभाग ने अपने कर्मचारियों क्लर्क, निरिक्षक, एईटीओ, ईटीओ एईटीसी को शमिल किया गया था। कार्यशाला में विभाग के साउथ जोन में सिरमौर, शिमला, सोलन किन्नौर जिला को शमिल किया है। दो सप्ताह तक चली वर्कशाप में लगभग दो सौ से अधिक अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रशिक्षण लिया। एक बैच में करीब 50 अधिकारियों कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। वर्कशाप के इंस्टेक्टर और कालाअंब के ईटीओ हिंमाशु पंवार ने बताया कि वर्कशाप में विभाग के कर्मचारियों अधिकारियों जानकारी दी गई कि जीएसटी और जीएसटी माॅडल क्या है। कैसे पंजीकरण होगा। कौन-कौन से प्रावधानों के तहत टैक्स कलेक्शन की जाएगी। जीएसटी के तहत किस तरह टैक्स की रिकवरी होगी। 5,...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment