
जिलाभाजपाकी बैठक जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। इसमें जिला महामंत्री राकेश ठाकुर सहित सभी पदाधिकारी और पांचों मंडलों के अध्यक्ष भी मौजूद थे। बैठक में आगामी 22-23 जनवरी को बड़सर मंडल में होने जा रही जिला भाजपा की दो दिवसीय आवासीय बैठक की संरचना के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। चुनावी वर्ष के मौजूदा परिदृश्य के मद्देनजर पार्टी की जिला भर की गतिविधियों का खाका भी तैयार किया गया, जिसको आवासीय बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से चर्चा के बाद घोषित किया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि पार्टी ने निर्णय लिया है कि कांग्रेस सरकार द्वारा जिला के साथ जो भेदभाव किया जा रहा है, उसको प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। कांग्रेस सरकार में जो भ्रष्टाचार मचा हुआ है, उससे भी जन-जन को अवगत कराया जाए। इसके लिए जिला भर में पार्टी अभियान चलाएगी, पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्त्ता इन कांग्रेस सरकार के इन काले कारनामों को लेकर अपने-अपने बूथ में घर-घर जाएगा और प्रत्येक व्यक्ति को बताएगा कि कैसे धोखे से प्रदेश की सत्ता पर काबिज हुए कांग्रेसियों को अब प्रदेश की जनता...
पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment