Show your support

Friday, December 30, 2016

नए साल में मिलेगा डीडीयू अस्पताल को नया भवन

दीनदयाल उपाध्याय (रिपन) अस्पताल को नए साल में नया भवन मिल जाएगा। 2 जनवरी को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह इस भवन का लोकार्पण करेंगे। करीब 35 करोड़ की लागत से तैयार इस भवन को लोक निर्माण विभाग ने डीडीयू प्रशासन को सौंप दिया है। सात मंजिला इन नए भवन में पहले चरण में अस्पताल चार ओपीडी शिफ्ट की जाएगी। इसमें आर्थो, सर्जरी, पेडिएट्रिक्स गायनी सर्जरी शामिल हैं। इसके अलावा कैजुअल्टी को जल्द ही इसमें शिफ्ट कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग से भवन मिलने के बाद वीरवार को सीएमओ डॉ. नीरज मित्तल, एमएस डॉ. रंजना राव समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नए भवन का दौरा किया। उन्होंने सीएम के दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों को भी जांचा। पार्किंगकी समस्या भी होगी दूर : नएभवन बनने से अस्पताल में पार्किंग की सबसे बड़ी समस्या हल होगी। अस्पताल के नए भवन के दो मंजिलों में पार्किंग के लिए रखी गई है। इसमें डॉक्टर्स, कर्मचारी मरीज अपने वाहन आसानी से पार्क कर सकेंगे। इससे पहले अस्पताल में पार्किंग होने से अकसर अस्पताल मार्ग में जाम रहता था। वहीं, ओपीडी के बाहर वाहन खड़े रहने से लोगों...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment