Show your support

Friday, December 30, 2016

शिखा के सिर सजा मिस पोर्टमोर का ताज

रावमापाठशाला पोर्टमोर स्कूल में वीरवार को ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने 12वीं कक्षा की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इस दौरान छात्राओं ने रैंप पर जल्वे बिखेरे। 43 छात्राओं ने इसमें भाग लिया। छात्राओं के तीन राउंड कैटवॉक, टेलेंट और प्रश्नोतरी राउंड हुए। जज की भूमिका गीतांजलि कश्यप, मधु सरस्वती, इंदु मेहता ने निभाई। मिस पोर्टमोर का ताज शिखा ठाकुर के सिर सजा पहली रनर अप डेजी शर्मा और दूसरी रनर अप साक्षी चारस रही। यह तीनों छात्राएं मेडिकल की स्टूडेंट है। इसके अलावा बेस्ट स्माइल के लिए स्कूल की विशेष छात्रा सोनिया को सम्मानित किया। ब्यूटीफुल्ल हेयर के लिए गीतिका और बेस्ट काॅन्फिडेंट के लिए प्रियांजलि राजटा को पुरस्कृत किया। पर्सनलटी के लिए आंचल नेगी और रुपाली को सम्मानित किया। ग्यारहवीं कक्षा की छात्राओं ने ग्रुप डांस की प्रस्तुतियां दीं। किरण,प्रीति और मुस्कान ने फिल्मी गानों पर डांस की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के बीच में हेड गर्ल्स निधि ने उपस्थित अध्यापिकाओं और ग्याहरवीं कक्षा की छात्राओं का धन्यवाद किया। ...

पूरी खबर पढ़े >>
source: Dainik Bhaskar

No comments:

Post a Comment