चारों सीटों पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस
रामपुर बुशहर— प्रदेश की जनता ने इस बार लोकसभा चुनाव में चारों प्रत्याशियों को जिताकर केंद्र में भेजने का पूरा मन बना लिया है। यह बात रामपुर में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कही। वह बुधवार को रामपुर में अपनी पत्नी प्रतिभा सिंह व बेटे विक्रमादित्य के साथ मतदान करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस के प्रति अपना रुझान व्यक्त किया है। इस बार भी उन्हें उम्मीद है कि वह रिकार्ड मतों से विजय होंगी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि जो लोग मुझ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ मानहानि का दावा ठोंका जाएगा।
सरकार की नीतियों के खिलाफ दिया वोट
हमीरपुर — अथाह मतदान से स्पष्ट हुआ है कि केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों से मतदाता संतुष्ट नहीं हैं। देश में फैले भ्रष्टाचार व अन्य मुद्दों से तंग आ चुके मतदाताआें ने अपनी जागरूकता का परिचय देते हुए सरकार को हटाने में अपना मत दिया है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने वोट डालने के बाद कही। इससे पहले उन्होंने परिवार संग सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर समीरपुर मतदान केंद्र वोट डाला। श्री धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल के साथ पूरा परिवार एक दिन पूर्व समीरपुर पहुंच गया था।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment