कुल्लू — बंजार के समीप चिलाधार में रविवार को हुए सड़क हादसे के दौरान चार लोगों की मौत से पूरी बंजार घाटी में मातम छा गया है। इस सड़क हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए कुल्लू सदर के विधायक व हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचे। अस्पताल में पहुंच कर जहां उन्होेंने घायलों का दुख दर्द जाना, वहीं उन्हें फल फ्रूट भी बांटे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में डाक्टरों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने डाक्टरों को यह भी आदेश दिए कि वह अस्पताल में उचित व्यवस्था बनाए रखे। साथ ही उन्होंने चेत राम नेगी की मौत पर भी शोक व्यक्त किया।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment