Show your support

Wednesday, April 2, 2014

रक्कड़ के बैंक में छापा, ताश-नकदी मिली

रक्कड़ — स्थानीय कांगड़ा सहकारी बैंक की शाखा रक्कड़ में मंगलवार पहली अप्रैल को दोपहर सवा एक बजे बैंक अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने अचानक छापा मारा। छापामारी के दौरान जब वह बैंक के प्रवेश द्वार पर पहुंचे तो बैंक का प्रवेश द्वार बंद था, परंतु कर्मचारी अंदर ही थे। द्वार खुलवाए जाने के बाद जब वह अंदर गए तो मेज पर ताश व नकदी पाई गई, जिसे बाद में ग्राम पंचायत रक्कड़ के प्रधान संजय कुमार को मौके पर बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस विषय में अध्यक्ष जगदीश सिपहिया ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि छापे के दौरान आपत्तिजनक वस्तु ताश और डेढ़ सौ रुपए की नकदी पाई गई। इसे जब्त कर प्रधान के पास जमा करवा दिया गया। कर्मचारियों के विरुद्ध नियमों के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। अध्यक्ष के जाने के बाद एजीएम देहरा रणदीप ठाकुर बैंक में पहुंचे और उन्होंने प्रधान ग्राम पंचायत से ताश व नकदी लेकर लिफाफे में सील कर दी। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन जारी है।






from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment