चंबा — कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही अल्पसंख्यक समुदाय को मात्र वोट बैंक का जरिया बना रखा है। अब अल्पसंख्यक कांग्रेस की नीतियों से तंग आ गए है तथा उन्होंने इस बार भारतीय जनता पार्टी को मतदान करने का मन बनाया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल रशीद अंसारी ने पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि इस बार के चुनाव आजाद भारत के पहले ऐतिहासिक चुनाव होंगे तथा कांग्रेस पार्टी बुरी तरह औधे मुंह गिरेगी। पिछले दस वर्षों में यूपीए वन एंड टू में यूपीए सरकार बुरी तरह फेल हुई है। देश में अराजकता का माहौल है, कानून व्यवस्था चरमर्रा गई है व भ्रष्ट्राचार चरम सीमा पर रहा है, जिस कारण आम आदमी परेशान है। इस बार भारतीय जनता पार्टी विकास को मुद्दा बनाकर चुनाव लडे़गी, जिसके लिए अल्पसंख्यक मोर्चा बूथ स्तर तक जाकर कार्य करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के अल्पसंख्यकों के लिए 15 सूत्री जमीनी हकीकत से दूर वास्तव में कोई कार्य नहीं हुआ है। अंसारी ने आप पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह कांग्रेस पार्टी की ही बी टीम है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में भारतीय जनता पार्टी में एक दागदार व्यक्ति को भाजपा में शामिल करने तथा भाजपा के राष्ट्रीय नेता मुखतार अब्बास नकवी के बयान को टालते हुए कहा कि इस मामले की पूरी हकीकत उन्हें मालूम नहीं है। प्रदेश की चारों सीटें इस बार भाजपा जीतकर केंद्र में मोदी सरकार बनने के सपने को साकार करेगी। इस मौके पर इरफान अहमद, एसएम अकरम, डीएस ठाकुर व जय सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Divya Himachal
No comments:
Post a Comment