Show your support

Saturday, February 1, 2014

इस बार 1.28 लाख ‘मेहमान’ पहुंचे पौंग


newsनगरोटा सूरियां, फतेहपुर — पौंग बांध में आने वाले विदेशी मेहमानों की संख्या में इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले पांच हजार विदेशी परिंदे हिमाचल ज्यादा पहुंचे हैं। इनमें छह प्रजातियां इस बार अधिक हैं। दो दिनों तक चली गणना में इस बार एक लाख 28 हजार 200 विदेशी मेहमानों के आने की गणना वाइल्ड लाइफ विभाग ने की है। 29 जनवरी को शुरू हुई इस गणना में विभाग ने 22 टीमों का गठन किया था। 2010 में पक्षियों का आंकड़ा एक लाख 44 हजार था। पिछले वर्ष यह आंकड़ा एक लाख 23 हजार रहा, जो इस वर्ष बढ़कर एक लाख 28 हजार 200 हो गया है। मुख्य अरण्यपाल पीसीसीएफ डा. ललित मोहन व डीएफओ वाइल्ड लाइफ सुभाष पराशर ने बताया कि गणना की टीमों ने पूरे क्षेत्र का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 22 टीमें गठित की गई थीं, जिन्होंने 30 जनवरी तक इस गणना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक इस बार हेडिड गूज 43000, नोर्थन पीनेटल 21500, कॉमन टील 13800, कॉमन पोचार्ड 10,000, कॉमन कूटस 9,000, टयूटीप पीनटेल 6100, ग्रेड कोरमोनेंट 5500, रूडी शेलडक 2100, यूरोशिन विगून 1730, कॉमन शेलडेक छह, सारस क्रेंस आठ, ओसप्रे छह, इंडियन स्कीमर एक, लिटल गुल एक, यूरेशियन स्काईयार्क 340 के अतिरिक्त ग्रेट क्रेस्टेड, ग्रीस, ग्रेयलग गूज, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, फरुगिनस पोचार्ड, कॉमन मेरजंसर, ग्रेटर व्हाइट फ्रंटल गूज, वाटर पिपटस आदि पक्षी पाए गए हैं।







from Divya Himachal

No comments:

Post a Comment