हिमाचल में रविवार को लाखों बच्चों ने दो बूंद जिंदगी की पी। बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़कर यह अभियान पूरे प्रदेश में चला। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग ने सात लाख बच्चों को पोलियो ड्राप्स पिलाने का लक्ष्य रखा था। इस निर्धारित लक्ष्य को महकमे ने 80 प्रतिशत तक पूरा करते हुए 556599 बच्चों को पल्स पोलियो की डॉप्स पिलाई। प्रदेश में शून्य से पांच वर्ष के बच्चों की दिनभर पोलियो बूथ पर भीड़ लगी रही। प्रदेश में पोलियो की खुराक जिन बच्चों ने नहीं पी है, उन्हें स्वास्थ्य महकमा घर-घर जाकर आगामी दो दिन तक यह अभियान चलाएगा। इनके लिए स्वास्थ्य महकमे ने पहले टीम गठित की है, जो 20 से 21 जनवरी को घर द्वार जाएगी। इस वर्ष के प्रथम चरण में पोलियो अभियान को विशेष ध्यान झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों पर दिया गया है। इन बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए 1500 के करीब बूथ लगाए गए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को 23125 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य कर्मचारियों की तैनाती की गई थीं, जिन्होंने बच्चों को पोलियो की ड्राप्स पिलाई। दूसरी ओर विभाग ने पांच हजार के करीब पोलियो बूथ अन्य जिलों में लगाए। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डा. कुलतार सिंह डोगरा ने कहा कि लाखों बच्चों ने रविवार को पोलियो ड्राप्स पी है और बर्फबारी वाले क्षेत्रों में अप्रैल में यह अभियान चलाया जाएगा।
Source: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news
No comments:
Post a Comment