Show your support

Sunday, January 19, 2014

राहुल को कमान मिलने से खुश

बिलासपुर — शहरी युवा कांग्रेस की बैठक शनिवार को राहिल मोहम्मद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की पार्टी हाइकमान की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा आगामी लोकसभा चुनावों की चुनाव प्रचार अभियान की कमान संभालने से कार्यकर्ताओं में भारी जोश व उत्साह है। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में आयोजित पार्टी की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने भाषण के माध्यम से युवा वर्ग को लोकसभा चुनावों को तरजीह व प्रोत्साहित देने से युवाओं में उत्साह है। इस अवसर पर पूर्व जिला एनएसयूआई महासचिव अंकुश, अमीन, अजय, दिनेश, अजय, जितेंद्र, अमन व आशीष जसवाल आदि उपस्थित थे।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://ift.tt/KqL75V

No comments:

Post a Comment