Show your support

Thursday, January 16, 2014

फोर-जी ने बढ़ाई शहरवासियों की दिक्कतें

शिमला — निजी कंपनियों द्वारा शहर में जगह-जगह की जा रही खुदाई ने शहरवासियों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। कई जगह किसी की केबल कट रही है तो किसी का लैंडलाइन फोन खराब हो गया है। इसके साथ ही जाखू जैसे वीआईपी और प्रसिद्घ पर्यटक स्थल की सड़कों में कीचड़ भरने से आम लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो गया है। गंज बाजार की गलियों के तंग होने से वैसे ही काफी दिक्कतें हैं और खुदाई ने गंजवासियों की तकलीफों को और अधिक बढ़ा दिया है। शहर में पिछले कई दिनों से हो रही खुदाई ने सबसे ज्यादा यातयात को प्रभावित किया है। शिमला शहर में वैसे ही यातायात की समस्या काफी गंभीर है ऐसे में खुदाई ने आग में घी का काम किया है। पुराने बस अड्डे पर हमेशा बहुत भीड़ रहती है ऐसे में खुदाई ने यातायात व्यवस्था को तो प्रभावित किया ही है साथ ही दुर्घटना की संभावनाओं को भी बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही हिमलैंड के पास खुदाई से बने गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। इन स्थानों पहले एक कंपनी ने तो फिर दूसरी बार दूसरी कंपनी ने भी उसी स्थान पर खुदाई करके स्थिति बद से बदतर बना दिया। छोटा शिमला में लैंडलाइन केबल कट जाने की पुष्टि बीएसएनएल ने भी की है। भारत संचार निगम लिमिटेड शिमला डिवीजन के जनरल मैनेजर प्रेम सिंह ने बताया कि छोटा शिमला में हुए नुकसान और अन्य स्थानों पर डैमेज की एफआईआर दर्ज करवा दी गई है और कंपनियों को नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है। शिमला के मंडलीय अभियंता संजय कश्यप ने बताया कि विभिन्न स्थानों में हुए नुक्सान की रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है। यहां बताते चले कि शहर में नगर निगम के एरिया में खुदाई की परमिशन नगर निगम शिमला ने दी है तथा मुख्य सड़कों पर पीडब्ल्यूडी ओर सीपीडब्ल्यूडी ने दी है।

No comments:

Post a Comment