रोहड़ू — रोहड़ू के बाड़ी गांव में मंगलवार को एक मकान में आग लगने से आठ कमरे जल कर राख हो गए। मकान में आग लगने से करीब 25 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी सुबह पांच बजे प्राप्त हुई है, जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, तब तक मकान जल कर राख हो चुका था। आग लगने से प्रेम चंद पुत्र बालक राम, जितेंद्र सिंह पुत्र बालक राम को क्षति पहुंची है, वहीं उनके पड़ोसी हरनाम को भी आग से आंशिक क्षति पहुंची है। रोहड़ू एसडीएम के आदेश से नायब तहसीलदार देविंद्र सिंह और कानूनगो कुशाल सिंह मौके पर रवाना हुए, जहां पीडि़तों को 10 हजार रुपए की तुरंत फौरी राहत प्रदान की गई। इसके अलावा सोने के कंबल, रसोई के बरतन और राशन भी प्रदान किए गए। फायर ब्रिगेड के शेर सिंह ने बताया कि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग की रिपोर्ट पीडि़तों ने पुलिस थाना में भी दर्ज करवा दी है, जिसके तहत पुलिस अपने स्तर पर आग लगने के कारणों की छानबीन करने में जुट गई है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%b9%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%96/
No comments:
Post a Comment