Show your support

Saturday, July 20, 2013

कालेज की मांगों के लिए एबीवीपी हुई उग्र

संवाद सहयोगी, मंडी : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडी इकाई ने कालेज की मांगों के समर्थन में शनिवार को प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इकाई अध्यक्ष योगेश ठाकुर ने कहा कि कालेज में प्रथम वर्ष के छात्रों की समय सारिणी उचित रूप से तैयार नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि कमरों में बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है और पंखे भी सुचारू रूप से नहीं चलते हैं। इस कारण विद्यार्थियों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कालेज प्रशासन ने इन मांगों को पूरा नहीं किया तो एब



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10581428.html


No comments:

Post a Comment