Show your support

Monday, July 22, 2013

अपना बेटा लाड़ला, पर मैं बेगानी


ऊना — अपना बेटा लाड़ला, बहू बेगानी। ऐसे ही एक मामले को पीडि़त बहू ने अपना हक लेने के लिए पुलिस के पास शिकायज दर्ज करवाई है। पीडि़त महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया है कि वह उसके पति को तो लाड़ प्यार से रखते हैं, लेकिन बेगाने घर से आई बहू को ससुराल घर में तरह-तरह की प्रताड़नाएं दी जाती हैं। पीडि़त महिला ने अपने साथ बीत रही दास्तां को पुलिस को पुलिस अधीक्षक ऊना को एक शिकायत पत्र सौंप कर बयां की है। पीडित महिला ने बताया कि उसकी शादी मैहतपुर के साथ लगते गांव में डेढ़ दशक पहले हुई थी। पति व वह स्वयं स्थानीय औद्योगिक इकाई में मेहनत मजदूरी कर अपना व अपने बच्चों का पेट पाल रहे हैं, लेकिन अब ससुराल पक्ष पीडि़ता से खफा होकर इन्हें घर से बाहर निकाल रहे हैं। ससुराल पक्ष अपने लाड़ले बेटे (पति) को तो लाड़ प्यार से अपने घर में रख रहे हैं, लेकिन बेगाने घर से आई बहू को दुत्तकारा जा रहा है, नौबत यहां पहंुच गई है कि पीडि़ता को बच्चों सहित घर से बाहर किया जा रहा है। ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से वह बेहद परेशान है। पीडि़ता ने यह भी बताया कि जब वह घर में रहने के लिए अपना हक मांगती है तो ससुराल पक्ष द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं। पीडि़ता ने अपने साथ हो रही ससुराल पक्ष की ज्यादती की शिकायत पुलिस अधीक्षक ऊना से की है। पीडि़ता ने अपने साथ हो रही प्रताड़ना के लिए करीब एक दर्जन लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस अधीक्षक ऊना केसी शर्मा ने पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/una-news/%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a5%87/

No comments:

Post a Comment