संवाद सहयोगी, मंडी : हाईकोर्ट के आदेश का असर अब अवैध कब्जाधारकों पर भी पड़ने लगा है। पहले नगर परिषद ने अवैध कब्जों को गिराना शुरू किया था। अब अवैध कब्जाधारक खुद अपने भवनों को गिरा रहे हैं।
शनिवार को तीन लोगों ने खुद अपने भवनों को गिराया। ये भवन जेल रोड और सौली खड्ड में तोड़े गए। नगर परिषद मंडी ने भी अवैध भवनों को गिराने का सिलसिला जारी रखा। नगर परिषद ने शनिवार को केवल एक अवैध भवन जेल रोड में गिराया। बताया जा रहा है कि यह भवन शुक्रवार से ही तोड़ा जा रहा था जिसे शनिवार को पूरा गिराया गया।
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10581433.html
No comments:
Post a Comment