Show your support

Wednesday, July 24, 2013

राधा कृष्ण मंदिर में पौधे रोपे


सुंदरनगर : उपमंडल सुंदरनगर के जंगम बाग स्थित प्राचीन राधा कृष्ण मंदिर परिसर में ग्रामीण विकास समिति सदस्य सुसन, ज्वाला व चांबी के सदस्यों ने पौधरोपण किया। समिति के संयोजक जगदीश राणा ने बताया पौधरोपण प्रधान नरेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया। समिति के सदस्यों ने चंदन के सौ पौधे जंगम बाग व बाड़ा देव मंदिर परिसरमें रोपे। इस दौरान समिति के सचिव कश्मीर सिंह ठाकुर व अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।


मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर






source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10590811.html

No comments:

Post a Comment