Show your support

Monday, June 10, 2013

बीच रिज पर तहबाजारी शुरू


जागरण प्रतिनिधि, शिमला : नगर निगम शिमला की बगैर अनुमति के कारोबारियों ने रिज मैदान पर भी सामान बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार को भी रिज मैदान पर दौलत पार्क के सामने ही विभिन्न वस्तुओं के स्टॉल लगे रहे, जबकि निगम के कर्मचारी कार्रवाई करने की बजाय आंखें मूंदकर वहां से गुजरते रहे। विभिन्न वस्तुओं के ऐसे स्टॉलों की संख्या पांच से भी अधिक थी। इनके माध्यम से कारोबारी दिनभर लकड़ी से तैयार वस्तुएं, ज्वेलरी व कपड़े इत्यादि बेचते रहे। रिज मैदान पर ऐसे अतिक्रमण की जानकारी निगम प्रशासन को दोपहर के बाद लगी।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/shimla-10466412.html


No comments:

Post a Comment