Show your support

Tuesday, June 25, 2013

भरे बाजार मजनूं की जमकर छित्तर परेड

पंचरुखी — दिन दहाड़े पंचरुखी बाजार में लोगों ने एक मजनूं की छित्तर परेड कर दी। हुआ यूं कि पंचरुखी बाजार में कुछ लड़कियां अपने भाइयों सहित एक दुकान में आ पहुंचीं व उन्होंने एक मजनूं की पहचान बताते हुए बताया कि यह लड़का उन्हें रोज परेशान करता है। भाइयों ने उसे पकड़ कर धुनाई शुरू कर दी। मजनूं के माफी मांगने व लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ। लोगों के अनुसार उक्त दुकानदार मजनूं आए दिन ऐसी हरकतें करता रहता है व कई बार पिटाई का शिकार हो चुका है। स्थानीय लोग भी उसकी ऐसी हरकतों से परेशान हैं। हालांकि मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा, लेकिन लोगों ने उसे चेतावनी दी अगर अब ऐसी हरकत दोबारा हुई तो पुलिस के पास शिकायज दर्ज करवा दी जाएगी।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/%e0%a4%ad%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%bf/

No comments:

Post a Comment