भावानगर – भावानगर में प्रतिभा सिंह ने चुनावी नुक्कड़ जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीतियों से जनजातीय क्षेत्रों की घोर उपेक्षा हुई। उन्होंने कहा कि अगर पूर्व धूमल सरकार ने इन क्षेत्रों में सड़कों व अन्य आधारभूत सुविधाओं की ओर ध्यान दिया होता तो आज विपत्ति के इस समय राहत कार्य तेजी से हो पाते। उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी प्रदेश हितैषी नहीं रही है। उन्होंने भाजपा पर सरकार को एक व्यवसाय के तौर पर चलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास केवल कांग्रेस की देन है। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में बनी प्रदेश सरकार फिर से प्रदेश को विकास की पटड़ी पर लाएगी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kinnaur-news/%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment