Show your support

Tuesday, June 18, 2013

नगर परिषद ने हटवाया दुकान के बाहर फैलाया सामान

प्रतिनिधि, मंडी : नगर परिषद मंडी ने सोमवार को विशेष अभियान के तहत शहर में दुकानदारों द्वारा दुकान के बाहर अतिक्रमण कर रखे सामान को हटवाया और जब्त किया। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी केआर ठाकुर की अगुवाई में टीम ने इंदिरा मार्केट व सेरी बाजार में जाकर अवैध रूप से रखे गए सामान को हटवाया। कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के अनुसार नगर परिषद द्वारा दुकानदारों को पहले ही चेतावनी दे दी गई थी कि वे अपनी दुकानों का सामान दुकान के दायरे में ही रखे बाहर सड़क या गली में न रखे।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10487939.html


No comments:

Post a Comment