मंडी : एनएसयूआइ की मंडी इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मंडी कॉलेज में प्रधानाचार्य कार्यालय के बाहर राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) लागू होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति के खिलाफ नारेबाजी की। इकाई अध्यक्ष रुबी चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने रूसा लागू करके छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन यदि उनकी मांगों को नहीं मानेगा तो एनएसयूआइ कार्यकर्ता कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं
source: Jagran
Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/mandi-10505532.html
No comments:
Post a Comment