Friday, June 28, 2013

आलराउंड बेस्ट ट्राफी से नवाजा तकलेच स्कूल


रामपुर बुशहर — वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच में आयोजित की गई रामपुर खंड की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को विधिवत समापन हो गया। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रामपुर खंड के 36 स्कूलों के लगभग 620 खिलाड़ी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें बेहतर प्रदर्शन करते हुए तकलेच स्कूल को आलराउंडर के खिताब से नवाजा गया। इसके अलावा मार्चपास्ट में नोगली स्कूल तथा योगा में काशापाट स्कूल अव्वल रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान राजपुरा हाइड्रो परियोजना प्रमुख श्री फन्नी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। समापन समारोह के दौरान उपस्थित खिलाडि़यों को संबोधित करते हुए उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग के वालीबाल प्रतियोगिता में राजकीय माध्यमिक विद्यालय थेड़ा की छात्राआें ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नरेण दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा राजकीय माध्यमिक विद्यालय सेरी मझाली को हराकर काशापाट स्कूल ने पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया, वहीं बैडमिंटन में भड़ावली स्कूल प्रथम तथा नोगली स्कूल द्वितीय रहा। खो-खो प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला राजकीय माध्यमिक विद्यालय उर्मण व काशापाट के मध्य खेला गया, जिसमें बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए उर्मण स्कूल की छात्राओं ने विजय हासिल की। इसके अलावा लोक नृत्य प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राओं ने बाजी मारी तथा दूसरे स्थान पर तकलेच की छात्राएं रहीं। वहीं छात्रा वर्ग के ग्रुप सांग में रामपुर स्कूल प्रथम, वन एक्ट प्ले में नोगली स्कूल प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर प्रथम, सोलो सांग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर की छात्राएं प्रथम, बेस्ट एथलीट सेरी मझाली स्कूल की रवीना रही, साथ ही छात्रा वर्ग बेस्ट आलराउंडर काशापाट को तथा ओवरऑल बेस्ट एथलीट के पुरस्कार से सेरी मझाली स्कूल को नवाजा गया, वहीं छात्र वर्ग की वालीबाल प्रतियोगिता में तकलेच स्कूल के छात्रों ने बाजी मारी, वहीं कबड्डी में तकलेच व वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला देवठी संयुक्त रूप से पहले स्थान पर रहे, साथ ही बैडमिंटन में तकलेच प्रथम, खो-खो में उर्मण प्रथम, लोक नृत्य में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक रामपुर प्रथम, भाषण प्रतियोगिता में रचोली स्कूल प्रथम तथा गु्रप सांग, वन एक्ट प्ले व सोलो सांग में हिम स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल रामपुर के छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले स्थान पर कब्जा जमाया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यातिथि ने विजयी रहे सभी खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मंच संचालक सुभाष रांझा, डीडी शर्मा, केंद्र मुख्य शिक्षक दुर्गा सिंह, हिमाचल प्रदेश शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के राज्य संयुक्त सचिव संजय नेगी, कांगे्रस जोन प्रभारी तकलेच कृष्ण मजटू, पीआर नेगी, राम रतन शर्मा, सुधीर रोहटा, महेंद्र ठाकुर व अन्य अध्यापक तथा स्कूल प्रबंधन समिति के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%86%e0%a4%b2%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%89%e0%a4%82%e0%a4%a1-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ab%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%a8/

No comments:

Post a Comment