Show your support

Friday, June 21, 2013

आईटी टीचर्ज की पगार रोकी


चंबा —जिला के विभिन्न स्कूलों मंे तैनात आईटी शिक्षकों की मासिक पगार पर शिक्षा विभाग ने फिलहाल रोक लगा दी है। शिक्षा विभाग ने यह कदम संबंधित स्कूल मुखियों द्वारा आईटी शिक्षकों की तैनाती और छात्रों की इनरोलमेंट और फीस जमा करवाने के पुख्ता दस्तावेज जमा न करवाने को लेकर उठाया है। इस कारण शिक्षा निदेशालय के पास आईटी शिक्षकों से संबंधित कोई जानकारी नहीं है। शिक्षा विभाग ने तमाम स्कूल मुखियों व आईटी प्रभारी को शुक्रवार तक टेलीफोन के माध्यम से आईटी शिक्षकों संबंधित तमाम जानकारी अपडेट करवाने की डेडलाइन जारी की है। आदेशों को हल्के से लेने वाले स्कूल मुखियों को कड़ी विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा विजय ठाकुर ने खबर की पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार चंबा जिला के 72 वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालों में आईटी की शिक्षा प्रदान की जा रही है। छात्रों को आईटी शिक्षा देने के लिए विभाग ने कंपनी के माध्यम से 80 अध्यापकों की तैनाती भी कर रखी है। इस लापरवाही का विभाग ने कड़ा संज्ञान लेते हुए स्कूल मुखियों की जवाबदेही तलब करने के साथ-साथ आईटी शिक्षकों की पगार रोक दी है। विभागीय सूत्रों ने बताया कि शनिवार को शिमला में आईटी शिक्षा के नोडल अधिकारियांे की एक बैठक होने जा रही है। अगर इस बैठक में आईटी शिक्षकों का रिकार्ड जमा नहीं हुआ तो इसकी जिम्मेदारी स्कूल मुखिया की होगी। सूत्रों ने बताया कि विभाग ने जहां स्कूल मुखियों को शुक्रवार शाम तक ब्यौरा जमा करवाने को कहा है, वहीं आईटी शिक्षकों को इस बाबत विभागीय कार्यालय में इस मामले को लेकर हुई प्रगति की जानकारी हासिल करने को कहा है। उधर, शिक्षा उपनिदेशक विजय ठाकुर ने बताया कि स्कूलों के मुखियों को यह हिदायत दी है कि शुक्रवार शाम तक आईटी शिक्षकों व छात्रों की संख्या और फीस संबंधित तमाम ब्यौरा देना सुनिश्चित बनाएं अन्यथा विभागीय कार्रवाई का सामना करने को तैयार रहें।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/chamba-news/%e0%a4%86%e0%a4%88%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%9a%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a5%80/

No comments:

Post a Comment