Show your support

Monday, May 13, 2013

मैहला में बारिश से मकान गिरा

वरिष्ठ संवाददाता, चंबा : तेज हवाओं के साथ आए तूफान व बारिश की वजह से मैहला में एक मकान ध्वस्त हो गया है। काफी साल पहले बना यह मकान कुसुम पत्नी सुरेंद्र निवासी मैहला के नाम पर है। पंचायत उपप्रधान मनोज कुमार ने मामले की पुष्टि की है।


उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात को मैहला में जबरदस्त बारिश हुई थी। जिसके बाद शनिवार सुबह मौसम साफ होने के बाद जब लोग अपने निजी कार्यो में व्यस्त थे तो मकान एकदम गिर पड़ा। मकान गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की क्षति हुई है।



source: Jagran

Full Story at: http://www.jagran.com/himachal-pradesh/chamba-10386977.html


No comments:

Post a Comment