नूरपुर — पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र में नूरपुर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसते हुए मार्च माह में 567 चालान किए व एक लाख 45 हजार 500 रुपए का मौके पर जुर्माना वसूला। नूरपुर पुलिस ने यातायात के नियमों का पालन न करने वालों पर शिकंजा कसते हुए मार्च माह में विभिन्न स्थानों पर चालान किए, जिनमें नूरपुर पुलिस थाना ने 39 चालान किए व सात हजार रुपए जुर्माना प्राप्त किया। पुलिस चौकी रैहन ने 52 चालान किए व 19 हजार जुर्माना प्राप्त किया। पुलिस चौकी कंडवाल ने 81 चालान किए व 19 हजार, 200 रुपए जुर्माना प्राप्त किया। पुलिस चौकी गंगथ ने 44 चालान किए व 12 हजार, 200 रुपए जुर्माना वसूला व ट्रैफिक विंग जसूर ने 351 चालान व 88 हजार, 100 रुपए जुर्माना प्राप्त किया। डीएसपी नूरपुर राजीव अत्री ने बताया कि यातायात के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/dharamsala-kangra-news/567-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%a5%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a1%e0%a5%87%e0%a4%a2%e0%a4%bc-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96-%e0%a4%9c%e0%a5%81/
No comments:
Post a Comment