Show your support

Thursday, March 14, 2013

घुमारवीं में शाम ढलते ही कर्फ्यू

घुमारवीं — उपमंडल के अतंर्गत तेंदुए का आतंक खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। तेंदुआ अब आए दिन पालतू व आवारा पशुओं को अपना शिकार बना रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है, लेकिन वन विभाग तेंदुए के आतंक पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। जानकारी के अनुसार हाल ही में तेंदुए ने आंगन मंे टहल रही महिला पर हमला किया। उसके बाद क्षेत्र में आवारा बैल को शिकार बनाया। यही नही यह कई लोगों के पालतू पशुओं को भी शिकार बना चुका है। क्षेत्र के लोगों को इस बात का डर सताए जा रहा है कि कहीं तेंदुए का अगला शिकार वह न बनें। मजबूरी मंे लोगों को दहशत में जीना पड़ रहा है। अब तेंदुए ने ग्राम पंचायत दाबला के गलासी गांव में दो बकरियों को अपना शिकार बनाया है। रात के अंधेरे में तेंदुए ने बकरियों पर हमला किया। हालांकि ग्रामीणों के सहयोग से घायल अवस्था में तेंदुए के चुंगल से छुड़ाया गया। वहीं, तेंदुए के इस हमले से गलासी गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्राम पंचायत प्रधान ऊषा मनकोटिया, उपप्रधान अशोक कुमार, चमन लाल सोनी, सीता राम सहित अन्य ने कहा कि क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बढ़ता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार व संबंधित विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जाए।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/bilaspur-news/%e0%a4%98%e0%a5%81%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a2%e0%a4%b2%e0%a4%a4%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment