Show your support

Thursday, March 14, 2013

बातें ज्यादा, पर काम नहीं करवा रहे नेता


आनी — यहां जारी एक प्रेस बयान में आनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भाजपा के किशोरी लाल सागर ने वर्तमान विधायक कांग्रेस के खूबराम आनंद पर काम कम और बातें ज्यादा करने का आरोप जड़ा है। उन्होंने कहा कि खूबराम आनंद बदले की भावना से काम कर रहे हैं और एक-एक कर सरकारी कर्मचारियों के तबादले करवाने पर जुटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले अढ़ाई सालों में कांग्रेस के खूबराम आनंद ने कोई नया काम तो किया नहीं, बल्कि पिछली भाजपा सरकार के समय के कामों को ही आगे बढ़ाकर जनता के बीच वाहवाही लुटने की असफल कोशिशों में लगे हैं। किशोरी लाल सागर ने कि आनी में बीडीओ और पंचायत इंस्पेक्टर सहित कई महत्त्वपूर्ण पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण आनी की 32 पंचायतों के लोगों को बेहद मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि पीडब्ल्यूडी के निरमंड डिवीजन के अंतर्गत दलाश के एसडीओ के अलावा 17 में से 7 जेई के पद भी खाली पड़े हैं, जबकि सर्वेयर के छह सेक्शन पद हैं और सभी खाली पड़े हैं। उन्होंने कहा कि नित्थर आईपीएच में एसडीओ, जेई और क्लर्कों के तबादले करवा दिए गए हैं और स्टाफ के नाम पर नाममात्र लोग हैं। पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर ने वर्तमान विधायक खूबराम आनंद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केवल बातें करने से विकास नहीं होता। विकास करके दिखाना होता है। उन्होंने बखनाओं पंचायत के बखनाओं से डूगा-शिगाण को बनने वाली सड़क, जिसका हाल ही में कार्य शुरू किया गया है, के बारे में बताया कि जिसे खूबराम आनंद अपनी उपलब्धि बता कर वाहवाही लूट रहे हैं। वह उनके ही कार्यकाल में सेक्शन करवाकर बजट में डाल दी गई थी, जिसका पिछली सरकार के समय में भूमि पूजन भी किया जा चुका है, जबकि आनी के राजा रघुवीर सिंह स्टेडियम को हाल ही में आए पांच लाख रुपए भी पिछली भाजपा सरकार की ही देन है, जिसे खूबराम आनंद अपनी उपलब्धि बताकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।







source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/kullu-manali-news/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment