केलांग — गत दिनों के गीला बर्फबारी होने की वजह से लाहुल के गोंधला व रंगलों इलाके में पत्थर, मलबा व चट्टानों के खिसकने से केलांग-कोकसर सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। यही हाल तांदी-उदयपुर तिंदी सड़क मार्ग का है। इस महत्त्वपूर्ण सड़क मार्ग के खराब होने से लोगों को पैदल ही केलांग आना-जाना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इन सड़क मार्गों पर सीमा सड़क संगठन के जवान जी-जान से सड़क पर पड़े चट्टानों, मलबा व पत्थरों को हटाने में लगें हुए हैं, लेकिन स्थिति इतनी गंभीर है कि इन सड़क मार्गों को ठीक करने में अतिरिक्त समय व्यय होने की उम्मीद की जा रही है। सितंगरी डेट के इंचार्ज कैप्टन रणजीत ने बताया तांदी-कोकसर सड़क में पडे़ अवरुद्धों को शीघ्र दुरुस्त कर वाहनों के आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। मार्ग ठप होने से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal/lahaul-spiti-news/%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97-%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%95%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%a0%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment