Wednesday, February 13, 2013

अर्की के विधायक की पत्नी का पर्स चुराया


शिमला — अर्की के विधायक गोबिंद राम शर्मा की पत्नी सत्या शर्मा का आईजीएमसी अस्पताल से पर्स चोरी हो गया है। विधायक की पत्नी के पर्स में 20 हजार की नकदी, नोकिया मोबाइल, तीन सोने की गूठियां, एक चांदी की पायल की जोड़ी सहित अन्य जरूरी कागजात थे, जिस पर शातिर चोर ने हाथ साफ कर दिए। चोरी की इस घटना को लेकर विधायक की पत्नी सत्या शर्मा ने सदन थाना में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि अर्की के विधायक की पत्नी आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड के कमरा न. 634 में उपचाराधीन हैं। बीते सोमवार रात को किसी शातिर ने उनका पर्स उड़ा दिया। यहां बताते चलें कि आईजीएमसी में चोरी की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई मर्तबा तीमारदारों व मरीजों के पर्स सहित अन्य जरूरी सामान चोरी हो चुका है। उधर, इस मामले में डीएसपी हैडक्वार्टर ब्रिजेश सूद का कहना है कि विधायक की पत्नी के पर्स के चोरी होने पर सदर थानें में मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।







via http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%85%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95/

No comments:

Post a Comment