शिमला — एचपीयू गैर शिक्षक कर्मचारी संयुक्त समन्वय समिति ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज कर दिया है। मंगलवार दोपहर के समय कर्मचारियों ने कैंपस में चेतावनी रैली निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विवि प्रशासन पर मांगें न मानने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने सचिवालय भत्ते पर स्थिति स्पष्ट न होने से खासा रोष दिखा। समिति के अध्यक्ष देवीराम वर्मा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हर महीने मिलने वाली सैलरी में तो उन्हें सचिवालय भत्ता मिल रहा है, सेवानिवृत्ति से पहले जो पेंशन पेमेंट आर्डर (पीपीओ) जारी किए जा रहे हैं उसमें सचिवालय भत्ता नहीं जोड़ा जा रहा। उन्होंने कहा कि लीगल स्टडीज से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को जो पेंशन मिली है उसमें सचिवालय भत्ते को काटा गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि रिटायरमेंट के बाद उन के आरएंडपी रूल्ज नहीं बदल जाते। कर्मचारियों का आरोप है कि अभी तक उनके लंबित पड़े एरियर का भूगतान अभी तक नहीं हो पाया है। समिति के प्रेस सचिव नरेश शर्मा व मुख्य सलाहकार चौधरी बरयाम सिंह बैंस ने कहा कि कर्मचारियों की लगातार सेवानिवृत्ति होने के कारण समय पर परीक्षा परीणाम घोषित नहीं हो पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस वजह से विवि की साख पर भी बट्टा लग रहा है। उन्होंने विवि प्रशासन से सभी मांगें जल्द पूरी करने की मांग की है। धरने को नरेश शर्मा, ललीत कुमार, विपन कुमार, बिरमा चौहान, ओपी शर्मा, बिशन चंदेल, के अलावा अन्य कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
via http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9c%e0%a4%ae%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%97/
No comments:
Post a Comment