Wednesday, February 13, 2013

पदम स्कूल में नवाजे मेधावी


रामपुर बुशहर — पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सीनियर वर्ग में साल के सर्वश्रेष्ठ छात्र के खिताब से जमा दो के छात्र राहुल ठाकुर को नवाजा गया, जबकि जूनियर वर्ग में दसवीं कक्षा के सूर्यकांत को बेस्ट स्टूडेंट आफ दि ईयर चुना गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय विधायक नंद लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। छात्रों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि छात्र जीवन मानव का एक अभिन्न अंग होता है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जो इस जीवन में सीखता है, वह उसके पूरे जीवन भर काम आता है। इस दौरान उन्होंने समस्त छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की, साथ ही उन्होंने साल भर पढ़ाई, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य व राकेश कुमार व स्कूल प्रबंधन समिति ने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए विधायक व सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विधायक ने साल भर विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया। इस दौरान बेस्ट प्लेयर आफ दि ईयर के खिताब से आठवीं कक्षा के छात्र अंकित को तथा 12वीं के बलबीर को चुना गया, साथ ही बेस्ट मोनिटर पवन कुमार, बेस्ट ब्वाय एको क्लब अजय कुमार, बेस्ट एनसीसी कैडेट का खिताब दिपेक्ष को सौंपा गया। इसके अलावा साल के बेस्ट स्वयंसेवियों के रूप में पियूश कुमार, प्रेम प्रकाश, रोहित नेगी व इंद्र सिंह, चिल्ड्रन साइंस ग्रुप में सचिव मेहता, हिमांशु कोचर, भूपेश ठाकुर, पियूष प्रार्थी को चुना गया। इस दौरान विद्यालय की पुरानी व खराब पड़ी सीवरेज लाइन को बदले तथा साइंस ब्लॉक का निर्माण व अन्य मांगों को एसएमसी व स्कूल प्रबंधन वर्ग ने विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने आश्वासन देते हुए कहा कि वह स्कूल की हर समस्या के समाधान के लिए अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे। समारोह के दौरान छात्रों ने अनेक प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुती देकर दर्शकों का खूब मन मोहा।







via http://www.divyahimachal.com/himachal/shimla-news/%e0%a4%aa%e0%a4%a6%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%82%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%b5/

No comments:

Post a Comment