Wednesday, February 13, 2013

दूध-मिठाइयों के 37 सैंपल फेल


शिमला — प्रदेश में खाद्य पदार्थों के पिछले वर्ष 37 सैंपल फेल हुए हैं, जिसकी रिपोर्ट स्वास्थ्य एवं विनयमन विभाग ने हाल ही में जारी की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों से फूड सेफ्टी अफसर की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है कि सबसे ज्यादा जो सैंपल हुए हैं, उनमें दूध, दही और मिठाइयां शामिल हैं। भले ही स्वास्थ्य महकमे ने हर माह सैंपल लेने के दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उसके बावजूद मिलावटखोर मिलावटी सामान को सरेआम बेच रहे हैं। प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग ने खाद्य पदार्थों के हर माह सैंपल लेने का टारगेट फिक्स किया है, जिससे इस वर्ष सैंपल की मात्रा में बढ़ोतरी होगी। जिलों में पिछले वर्ष फूड इंस्पेक्टरों ने 215 से अधिक सैंपल एकत्रित किए थे, जिसमें से 37 सैंपल हुए हैं। इनमें जिन सैंपल में अधिक मिलावट की शिकयत थी। 18 मामले कोर्ट के अधीन हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा मंडी, सोलन और ऊना में सैंपल फेल हुए हैं, जबकि लाहुल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू जिला ऐसे हैं, जहां पर खाद्य पदार्थों का कोई भी सैंपल फेल नहीं हुआ है। इन क्षेत्रों में फूड इंस्पेक्टरों ने यह सैंपल अप्रैल 2012 से 31 जनवरी 2013 की रिपोर्ट जारी की है, लेकिन अब स्वास्थ्य एवं विनयमन विभाग ने सभी जिलों को निर्देश जारी किए हैं कि अपने खाद्य पदार्थों के सैंपल भेजना अनिवार्य करें। जिन जिलों के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आएगी, वहां से फूड सेफ्टी अफसर पूरी रिपोर्ट तलब करेगा। विभाग ने हाल ही में सभी फूड सेफ्टी अफसरों को हर माह 10 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेना अनिवार्य किया है, जिससे इस वर्ष खाद्य पदार्थों के सैंपल में बढ़ोतरी की संभावना है।







via http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%a7-%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%a0%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-37-%e0%a4%b8%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%aa%e0%a4%b2-%e0%a4%ab%e0%a5%87%e0%a4%b2/

No comments:

Post a Comment