बीबीएन — पंजाब के पटियाला के राजपुरा कस्बे के निवासी जसविंदर सिंह ने अपनी विवाहिता बेटी की मौत के बाद उसे दहेज में दिया हुआ सामान ससुरालियों से लेकर नालागढ़ में गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर को दान कर दिया। उसने दहेज का यह सामान इसलिए दान में दिया, ताकि किसी गरीब कन्या की शादी में उसे मदद के तौर पर आगे दिया जा सके। राजपुरा (पटियाला) की वाल्मीकि बस्ती के निवासी जसविंदर सिंह की बेटी यहां नालागढ़ शहर के वार्ड नंबर-तीन के निवासी दिनेश कुमार को ब्याही हुई थी, लेकिन मीना की कुछ दिन पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसके परिजनों ने बेटी के ससुरालियों से दहेज वापस ले लिया। इसके बाद उन्होंने दहेज का सारा सामान गुरुद्वारा श्री गुरु रविदास मंदिर को दान कर दिया।
source: DivyaHimachal
Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%8c%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%97%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5/
No comments:
Post a Comment