Saturday, February 16, 2013

वार्ता विफल, जारी रहेगा प्रदर्शन

बरमाणा — कौल डैम में चल रही लोगों की हड़ताल ने शुक्रवार को तीसरे दिन में प्रवेश कर लिया है। प्रदर्शनकारियों ने जीरो चौक नेहर हरनोड़ा में सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक धरना दिया। दोपहर को प्रदर्शनकारियों के साथ जिला प्रशासन और एनटीपीसी की वार्तालाप काफी देर तक चली। इस बातचीत में सदर विधायक बंबर ठाकुर भी शामिल हुए, लेकिन इसमें कोई साकारात्मक हल नहीं निकल पाया। विस्थापितों की ओर से पूर्व उपप्रधान जोगिंद्र ंिसंह ठाकुर, विद्या ठाकुर, प्रधान महिला मंडल, कमला ठाकुर ्रकसोल, कौशल्या ठाकुर, तुलसीराम आदि शामिल थे। इस दौरान विधायक ने एनटीपीसी से विस्तारपूर्वक चर्चा की और उनसे मांगे मानने के लिए भी कहा। जोगिंद्र ठाकुर ने बताया कि उक्त वार्तालाप विफल रही है और उनकी मुख्य मांगों पर कोई फैसला नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि जब तक एनटीपीसी उनकी मांगें नहीं मान लेती तब तक उनका प्रदर्शन भी जारी रहेगा। उधर, विधायक बंबर ठाकुर ने बताया कि विस्थापितों के बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए बस सुविधा एनटीपीसी द्वारा दी जाएगी। एनटीपीसी में नई नीतियों में विस्थापितों एवं प्रभावितों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। पाठशाला मैदान बनाने के लिए सरकार जमीन देगी और एनटीपीसी धन उपलब्ध करवाएगी। एनटीपीसी अस्पताल में निःशुल्क चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक कमेटी का भी गठन किया गया है, जिसमें जिला प्रशासन विस्थापितों और विधायक को शामिल किया गया है, जो समस्याओं कोे लेकर दो महीने के भीतर बैठक करेगी। गौरतलब है कि एनटीपीसी नेशनल थर्मल पावर कारपोरेशन लिमिटेड कौल डैम का निर्माण कर रही है।






source: DivyaHimachal

Full Story at: http://www.divyahimachal.com/himachal-latest-news/%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%ab%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8d/

No comments:

Post a Comment