शिमला –शिमला शहर में टका बेंच की तर्ज पर चार और जगह बुक कैफे खोले जाएंगे। इसके लिए विजिट करवाकर जगह फाइनल कर दी गई है। शिमला शहर में टका बेंच की तर्ज पर चार और जगह बुक कैफे खोले जाएंगे। इसके लिए विजिट करवाकर जगह फाइनल कर दी गई है। इसमें संजौली, प्रदेश सचिवालय के पास छोटा शिमला में, अंबेदकर चौक चौड़ा मैदान व टूटीकंडी में इन बुक कैफे को खोला जाना है। नए बनने वाले बुक कैफे को नगर निगम आउटसोर्स करेगा, लेकिन देख-रेख निगम की ही होगी। बुक कैफे में खाने-पीने से लेकर शहर की जानकारी उपलब्ध करवाने वाली किताबें भी उपलब्ध होंगी। रिज मैदान के टका बैंच स्थित बुक कैफे की तर्ज पर नगर निगम शहर में तीन और नए कैफे खोलने जा रहा है। बुक कैफे की बढ़ती डिमांड को देखते हुए नगर निगम ने इसका प्लान तैयार कर लिया है। बुक कैफे की खासी डिमांड आए दिन टका बेंच स्थित बुक कैफे में लोग खासकर युवा हजारों की संख्या में पहुंचते हैं। यही नहीं, सैलानी और साहित्यकार भी यहां बैठते हैं। अभी तक यह कैफे कैदी चला रहे थे। कैफे की खासियत यह है कि यहां खाने-पीने के ताजा उत्पाद मिलते ही हैं, साथ में बैठने के लिए उपयुक्त जगह और पढ़ने के लिए किताबें भी मिल जाती है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
The post शिमला शहर में जल्द बनेंगे चार न्यू बुक कैफे appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Post a Comment