Friday, January 3, 2020

सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली

रोहडू – भाजपा मंडल रोहड़ू की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में हुई। इसमें विशेष रूप से प्रदेश सचिव शशिबाला भी उपस्थित रही। बैठक में सैंकड़ो की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में विशेष रूप से केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता संशोधन एक्ट बनाए जाने पर चर्चा हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बताया कि नागरिकता कानून पर बोलते हुए कहा की नागरिकता बिल देश के स्वाभिमान और देश हित में लिया गया एतिहासिक फैसला है। मोदी सरकार की सबका साथ सबका विकास के अंतर्गत सभी धर्मो, संप्रदायों व जातियों के लिए विभिन्न योजनाओं के द्वारा विकास कार्य किए जा रहे हैं। बैठक के पश्चात  सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में नागरिकता कानून के समर्थन में मार्च किया व नारेबाजी की। इस मौके पर मंडल महामंत्री शशि रावत, सुधीर चौहान, उपाध्यक्ष राजेंद्र चंकरोला, सुनील कुमार डंडा, प्रेम राज तेगटा,कार्यालय सचिव दिनेश चौहान, सचिव राधा शर्मा, रमेश नेगी बलवंत जोक्टा कुलदीप कुल्ला, कुकू चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष बिशेश्वर बांश्टू, नगर परिषद अध्यक्ष राधेश्याम, अध्यक्ष संजीव चौहान  किसान मोर्चा अध्यक्ष चमन शर्मा, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनिता नाथटा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष बिशन लाल युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि, राजा मेहता, निप्पी तोपटा, अनिल चौहान व कई वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

The post सीएए के समर्थन में भाजपा ने निकाली रैली appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

No comments:

Post a Comment