Show your support

Monday, December 9, 2019

डैहर के भुवाणा में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत

राष्ट्रीय उच्च मार्ग 21 किरतपुर मनाली पर हादसे है कि थमने का नाम नहीं के रहे है जिसमे जान माल की क्षति हो रही है।ताज़ा मामले में एनएच 21 पर भुवाणा पुल के पास सुंदरनगर की ओर से सलापड की ओर जा रही कार की विपरीत दिशा से आ रही अन्य कार से जोरदार भिड़ंत हो गई।दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी जोरदार थी की जहाँ पर एक कार के अगले भाग ,बम्पर व अन्य सामान टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गए वही पर दूसरी कार का अगला टायर जोरदार भिड़ंत के बाद फट गया।हालांकि गनीमत रही कि दोनो वाहनों में सवार लोगो को मामूली चोटें आई है।मौके पर पहुंची सलापड पुलिस ने दोनो वाहनों को सड़क से साइड हटाया गया।वही पर दोनों वाहन मालिकों में मध्य आपसी समझौता होने के बाद पुलिस में मामला दर्ज नहीं किया गया है।

 

The post डैहर के भुवाणा में दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment