Show your support

Tuesday, December 10, 2019

सोनिया गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई

शिमला – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह, कांग्रेस नेता रजनीश किमटा व यशवंत छाजटा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को उनके जन्म दिन पर हार्दिक बधाई दी है। कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी के स्वस्थ जीवन और दीर्घायु की कामना करते हुए कांग्रेस पार्टी को दी जा रही उनकी सेवाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी को उनके त्याग और बलिदान पर गर्व है और कांग्रेस कभी भी उनके इस ऋण से मुक्त नहीं हो सकती और सदैव उनकी ऋण रहेगी।

The post सोनिया गांधी को जन्मदिन पर दी बधाई appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment