Show your support

Friday, December 6, 2019

निजी आपरेटर ट्रांसफर कर सकेंगे रूट परमिट

शिमला-हिमाचल प्रदेश में निजी बसों के रूट परमिट अब एक आपरेटर से दूसरे के नाम ट्रांसफर किए जा सकेंगे। रूट परमिट पर लगी रोक को हटा दिया गया है। कुछ समय पूर्व इस प्रक्रिया पर परिवहन विभाग ने प्रतिबंध लगा दिया था, लेकिन अब दोबारा से हिमाचल प्रदेश में निजी बसों के परमिट एक ऑपरेटर से दूसरे के नाम आसानी से ट्रांसफर हो सकेंगे। संघ के महासचिव रमेश कमल ने कहा कि  परिवहन निदशक कैप्टन जेएम पठानिया ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों को पत्र लिखा है कि रूट परमिट ट्रांसफर संबंधी फाइलें शीघ्र तैयार करें और क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक आयोजित करने के लिए ऐजेंडा तैयार करें। गौरतलब है  कि हिमाचल प्रदेश में 35 सौ के करीब निजी बसें चल रही हैं।  हिमाचल प्रदेश राज्य निजी बस आपरेटर संघ के प्रधान राजेश पराशर, महासचिव  रमेश कमल ने परमिट हस्तांतरण के यथावत आदेश करने के लिए परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर प्रधान सचिव परिवहन जेसी शर्मा एवं निदेशक परिवहन कैप्टन जे एम पठानिया का आभार जताया है।

The post निजी आपरेटर ट्रांसफर कर सकेंगे रूट परमिट appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment