Show your support

Friday, December 6, 2019

प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर किए पांच एचएएस अधिकारी

शिमला-सरकार ने पांच हिमाचल प्रशासनिक अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। गुरुवार को जारी अधिसूचना के तहत अतिरिक्त सचिव (गृह) संदीप नेगी को एडीएम (प्रोटोकॉल) शिमला में तैनाती दी है। एचएएस अधिकारी मनोज कुमार एडीएम (प्रोटोकॉल) को अतिरिक्त सचिव (गृह) लगाया है। अतिरिक्त सचिव (एसएडी एंड जीएडी) मनोज तोमर जिनके पास निदेशक हॉस्पिटेलिटी एंड प्रोटोकॉल का अतिरिक्त कार्यभार है, उन्हें हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी तैनात किया है। अतिरिक्त निदेशक ग्रामीण विकास सचिन कंवल, जिनके पास हिमाचल राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जीरो बजट प्राकृतिक खेती  के कार्यकारी निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार था, उन्हें संयुक्त सचिव (एसएडी एंड जीएडी) में नियुक्ति दी गई है। उनके पास हिमाचल प्रदेश हॉस्पिटेलिटी एंड प्रोटोकॉल के निदेशक पद का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा। इसके अलावा सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड संजीव सूद को ग्रामीण विकास में संयुक्त निदेशक पद पर लगाया है। उनके पास राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं जीरो बजट प्राकृतिक खेती कृषि विभाग के कार्यकारी निदेशक का भी अतिरिक्त कार्यभार रहेगा।

The post प्रदेश सरकार ने ट्रांसफर किए पांच एचएएस अधिकारी appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment