Show your support

Friday, December 6, 2019

चार राशियों के लिए शुभ होगा सूर्य ग्रहण

 ऊना –इस साल का तीसरा व अंतिम सूर्य ग्रहण 26 दिसंबर को पौष मास की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है और खास बात यह भी है कि भारत में भी इसे देखा जा सकेगा। यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा, जो करीब तीन घंटे रहेगा। ज्योतिष पर शोध पुस्तक लिखने वाले साहित्यकार गुरमीत बेदी के मुताबिक सुबह 8ः04 बजे यह आंशिक सूर्य ग्रहण शुरू होगा और 11ः05 बजे तक समाप्त हो जाएगा। इससे पहले सूतक काल शुरू हो जाएगा, जिसमें शुभ कार्य वर्जित हो जाएंगे। गुरमीत बेदी के मुताबिक सूर्य ग्रहण खगोलीय घटना है। जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है, तब सूर्य ग्रहण लगता है और यह घटना अमावस के दिन ही घटित होती है। इस बार सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य आग से भरी अंगीठी की तरह दिखेगा, इसलिए इसे खगोलशास्त्री वलयाकार सूर्यग्रहण का नाम भी देते हैं। यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास होगा और सूर्य का लगभग आधा भाग ही इस ग्रहण से ग्रसित होगा। यह सूर्य ग्रहण भारत के कुछ हिस्सों के अलावा एशिया, पूर्वी यूरोप, पूर्वी अफ्रीका और आस्ट्रेलिया में भी दिखाई देगा। गुरमीत बेदी के मुताबिक यह सूर्य ग्रहण धनु राशि व मूल नक्षत्र में पड़ रहा है और धनु राशि में पहले से ही शनि, केतु, गुरु, सूर्य, बुध और चंद्रमा की युति होने से छह ग्रही योग बना हुआ है। इस कारण इस राशि के जातकों के लिए यह अशुभ प्रभाव दे सकता है। गुरमीत बेदी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का सूतक 25 दिसंबर शाम को 5ः32 बजे शुरू हो जाएगा और 26 दिसंबर को सुबह 10ः56 बजे इसकी समाप्ति होगी। इस दौरान शुभ कार्य वर्जित रहेंगे। गर्भवती महिलाओं को खास सावधानी बरतनी होगी। इस अवधि में वे न तो कपड़े सिलाई करें और न ही सूई या किसी नुकीली चीज का प्रयोग करें। गुरमीत बेदी के मुताबिक इस सूर्य ग्रहण का असर देश के परिदृश्य पर भी पड़ेगा। कारपोरेट व उद्योग जगत के लिए यह ग्रहण जहां फायदेमंद रहेगा, वहीं अन्नदाता को सूखे या बारिश की अधिकता से नुकसान उठाना पड़ सकता है। श्री बेदी के अनुसार विभिन्न राशियां सूर्य ग्रहण से प्रभावित होंगी। कर्क, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए सूर्य ग्रहण शुभ प्रभाव देने वाला रहेगा। तुला राशि वालों के भी अटके हुए काम बनेंगे। लेकिन मेष, वृष, मिथुन,  सिंह, कन्या, वृश्चिक व मकर राशि वालों के लिए यह शुभ कारक नहीं है। बनते कार्यों में अड़चन आ सकती हैं या धन हानि व शारीरिक कष्ट की संभावना रहेगी। इन राशियों के जातकों को विशेष सतर्कता बरतनी होगी। मूल नक्षत्र में जन्म लेने वालों को भी खासतौर पर सतर्क रहना होगा।

The post चार राशियों के लिए शुभ होगा सूर्य ग्रहण appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment