कांग्रेस ने दिए देश के लिए बलिदान

ठियोग – ठियोग में कांग्रेस ने अपना 135 वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने वैंकट हाल ठियोग में बैठक का आयोजन किया। जबकि कांग्रेस नेताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नितियों के खिलाफ तहसीलदार ठियोग के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है। इस मौके पर कांग्रेस के टिकट पर विस क्षेत्र ठियोग कुमारसैन से चुनाव लड़ चुके दीपक राठौर के अलावा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद करने में कई शहादते दी है। सुई से जहाज व मंगल तक के सफर में कांग्रेस का ही योगदान है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। इसके नेताओं ने देश के लिए अपने बलिदान दिए देश की आजादी में अपनी अहम भूमिका अदा की। आज भारत विकास की राह में है। इसके पीछे कांग्रेस पार्टी के नेताओं का त्याग और बलिदान ही है।  इस मौके पर आर वर्मा, देवेद्रं राज्टा, महेश्वर ठाकुर, करूणा कंबर सुरेश कंवर, जेपी वर्मा के अलावा दौ सौ से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई। इस मौके पर कांग्रेस मंडल व युवा कांग्रेस के अध्यक्ष मदन शर्मा ने देश में बढ़ रही बेरोजगारी को लेकर तहसीलदार ठियोग के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा है।

The post कांग्रेस ने दिए देश के लिए बलिदान appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.

Post a Comment