Show your support

Saturday, December 7, 2019

आइस स्केटिंग रिंक रोमांच को तैयार

तापमान में फिर आई गिरावट, परत तैयार होने के लिए अनुकूल

शिमला – आइस स्केटिंग रिंक मैदान में स्केटिंग प्रेमी जल्द ही बर्फ पर रोमांच के खेल का लुत्फ उठा पाएंगे। शिमला के ऐतिहासिक आइस स्केटिंग मैदान में बर्फ की परत तैयार होनी शुरू हो गई है। हालांकि अभी तक मैदान के एक ही छोर पर बर्फ की परत तैयार हो पाई है, मगर तापमान में चल रही गिरावट से उक्त मैदान में जल्द ही इस सीजन के विंटर सेशन आरंभ होने की संभावना जताई जा रही है। शिमला में नवंबर माह के आखिरी सप्ताह के दौरान बारिश होने के बाद तापमान में भारी गिरावट आ गई थी। तापमान में गिरावट देखकर आइस स्केटिंग क्लब ने मैदान को सेशन के लिए तैयार किया। बीते दिनों के दौरान उक्त मैदान पर बर्फ जमाने के लिए पानी फेंका गया था। शिमला में इन दिनों रात का तापमान बर्फ जमाने के लिए अनुकूल चल रहा है। ऐसे में मैदान के एक छोर में बर्फ की परत तैयार हो गई है। मगर अभी भी मैदान के दूसरे छोर पर बर्फ की परत तैयार नहीं हो पाई है। शिमला के न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट रिकॉर्ड की गई  है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि इस मैदान पर जल्द ही पूरी तरह से  बर्फ की परत तैयार हो जाएगी।

The post आइस स्केटिंग रिंक रोमांच को तैयार appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.



Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment