Show your support

Friday, December 6, 2019

500 युवाओं को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ

शिमला-अतिरिक्त मुख्य सचिव वन राम सुभग सिंह ने प्रदेश के युवाओं को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाया। शिमला के गेयटी थिएटर में आयोजित यूथ अनेंस्ट ड्रग्ज एंड यूथ फॉर लाइफ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिरिक्त मुख्य सचिव ने युवाओं को नशे से दूर रहने की हिदायत दी। इस दौरान स्थानीय कालेजों एवं आईटीआई के लगभग पांच सौ युवाओं को आरआरटीसी नॉर्थ-सेकंड धर्मशाला द्वारा नशीले पदार्थों के दुषप्रभावों से अवगत करवाया गया। स्थानीय युवा बैंड द्वारा रॉक शो का भी आयोजन किया गया। इस उल्लेखनीय है कि बीते 15 नवंबर को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नशे के खिलाफ जंग लड़ने के लिए महा अभियान का शुभारंभ किया, जो आगामी 15 दिसंबर तक चलेगा। जानकारी के मुताबिक सभी विभागों के नोडल अधिकारियों को इस अभियान के सफल कार्यान्वयन के लिए समन्वय के साथ विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने के भी निर्देश दिए हैं। नशे के दुष्प्रभावों से निपटने के लिए निवारक, उपचारात्मक, दंडात्मक, परामर्श, पुनर्वास और मुख्य धारा की रणनीति तैयार करने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरी रणनीति तैया कर दी है। प्रदेश में हर साल बढ़ रहे नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए अब पंचायत स्तर पर भी जंग शुरू होनी है। जानकारी के मुताबिक पंचायती राज संस्थाओं और स्वयं सेवी संस्थाओं को नशा निवारण अभियान को धरातल स्तर तक पहुंचाने में सहयोग के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने निर्देश दे दिए हैं। पुलिस विभाग को हॉट स्पॉट और दवाइयों की दुकानों पर नशे की ब्रिकी की रोकथाम के लिए निगरानी रखने के निर्देश दिए। नशे के खिलाफ एक महीने तक चलने वाले इस महा अभियान में प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के छात्र भी भाग ले रहे हैं।

1500 अक्षरों में लिखना होगा जवाब

प्रतियोगिता में केवल कक्षा नौवीं से 12वीं कक्षा तक के छात्र भाग ले सकते हैं। प्रतिभागियों को पांच विषयों में से किसी एक पर उपलब्ध कराए गए सवाल का अधिकतम 1500 अक्षरों में जवाब लिखना है। प्रतिभागी अधिकतम 500 अक्षरों में प्रधानमंत्री को अपना सवाल भेज सकते हैं।

The post 500 युवाओं को पढ़ाया नशे से दूर रहने का पाठ appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.


Courtsey: Divya Himachal

No comments:

Post a Comment