
शिमला। मुख्यमंत्री गहिणी सुविधा योजना के तहत वीरवार को मशोबरा विकास खण्ड की आठ पंचायतों की 160 निर्धन महिलाओं को हिलटॉप ग्रामीण गैस एजेंसी कोटी के माध्यम से निःशुल्क रसोई गैस कुनेक्शन वितरित किए गए।
यह जानकारी देते हुए पीरन पंचायत के प्रधान अतर सिंह ठाकुर ने बताया कि निर्धन परिवार की महिलाओं के लिए यह योजना वरदान सिद्ध हो रही है जिससे जहां इन महिलाओं को सर्दियों के मौसम में जंगल में लकड़ियों को लाने जाना पड़ता था वहीं पर अब महिलाऐं धुआं रहित वातावरण में रसोई गैस पर खाना बनाने की सुविधा उपलब्ध होगी अन्यथा धुआं के कारण महिलाओं के स्वस्थ्य पर विपरित प्रभाव भी पड़ता था ।
उन्होने बताया कि हिलटॉप गैस एजेंसी के माध्यम से आठ पंचायाते की 160 महिलाओ , जिनमें पीरन पंचायत की 32 महिलाओं , भड़ेच पंचायत की 35, कोटी पंचायत की 12, बलोग पंचायत की 28, जनेडघाट पंचायत की 18, दरभोग पंचायत की 9, जुन्गा पंचायत की 13 और सतलाई पंचायत की 13 पात्र महिलाओं को रसोई गैस वितरित की गई ।