पांवटा साहिब में भाजपा की सरकार में विकास ठप हो गया है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। यदि दस दिन के भीतर जनता की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर नहीं हुई, तो पांवटा साहिब में कांग्रेस सड़क पर उतरेगी। यह बात पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग और मंडल प्रधान अश्वनी शर्मा आदि ने कही। पूर्व विधायक ने कहा कि पांवटा साहिब में कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में सभी सुविधाएं लोगों को मिल रही थी, लेकिन आज सिविल अस्पताल रैफरल अस्पताल बन गया है। दुर्घटना तो छोड़ो, गर्भवतियों को भी दाखिल नहीं किया जा रहा है। अस्पताल में स्टाफ़ की कमी है। कांग्रेस के कार्यकाल में सड़कों की हालत पर हल्ला मचाने वाले विधायक सुखराम चौधरी को आज सड़कों की हालत नहीं दिखाई देती। पांवटा साहिब में भाजपा राज में शराब, खनन और वन माफिया सक्रिय है। पांवटा कांग्रेस ने डेढ़ साल तक भाजपा की कार्यशैली पर नजर रखी।, लेकिन यह पूरी तरह असंतोषजनक रही। इसलिए अब पांवटा कांग्रेस भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने को तैयार हो चुकी है।
The post दस दिन में दूर करो पांवटा साहिब की समस्याएं, नहीं तो सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%a6%e0%a4%b8-%e0%a4%a6%e0%a4%bf%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b5%e0%a4%9f%e0%a4%be-%e0%a4%b8/
No comments:
Post a Comment