मंडी जिला में सरकारी बसें न रुकने से लोगों और कॉलेज पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और दिन-प्रतिदिन युवाओं में रोष बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते ननावां के छात्र छात्राओं ने आज सुबह दुर्गापुर से मंडी आने वाली सरकारी बस न रुकने पर चक्का जाम कर दिया और करीब दो घंटे बाद क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा अन्य बस भेजने पर चक्का जाम खुलवाया गया। मंडी पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा और सुबह के समय अन्य बस की मांग की। क्षेत्रीय परिवहन प्रबंधक ने गोपाल शर्मा ने कहा कि चालक-परिचालकों को भी हिदायत दी गई है कि जितनी जगह हो उतनी सवारियां उठाई जाएं। और सवारियों से उचित व्यवहार करें। वहीं छात्र-छात्राओं का कहना है कि दस जुलाई को भी उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एडीसी के माध्यम से क्षेत्रिय प्रबन्धक को ज्ञापन भेजा था, लेकिन बस मुहैया नहीं करवाई गई। उसके बावजूद आज सुबह बस न रुकने पर चक्का जाम कर दिया गया, जिसके चलते लोगों को 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
The post फिर नहीं रुकी बस और छात्रों ने कर दिया चक्का जाम appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b/
No comments:
Post a Comment