मुख्यमंत्री होंगे मुख्य अतिथि, कवि सम्मेलन का भी आयोजन
शिमला -कला, संस्कृति व भाषा अकादमी चार अगस्त को पीटरहाफ शिमला में राज्य स्तरीय डा. यशवंत सिंह परमार जयंती समारोह का आयोजन करेगी। इस उद्घाटन सत्र का आयोजन सामान्य प्रशासन प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री, इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। डा. राजीव बिंदल विधानसभा अध्यक्ष इस कार्यक्त्रम की अध्यक्षता करेंग,े जबकि सुरेश भारद्वाज संसदीय कार्य मंत्री एवं मुकेश अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष इस समारोह के विशिष्ट अतिथि होंगे। अकादमी के सचिव डा. कर्म सिंह ने कहा कि हिमाचल अकादमी द्वारा द्वितीय सत्र में दोपहर दो बजे पीटरहाफ के सम्मेलन कक्ष में बहुभाषी कवि सम्मेलन करवाया जा रहा है। इसकी मुख्य अतिथि डा. पूर्णिमा चौहान, सचिव भाषा संस्कृति होंगी। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कुमुद सिंह, निदेशक, भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश करेंगी। डा. कर्म सिंह ने कहा कि जयंती समारोह में संगोष्ठी में दो शोधपत्र भी पढ़वाए जा रहे हैं, जिसमें डा. रोशन लाल शर्मा द्वारा ‘शिरगुल परमार कविता के प्ररिप्रेक्षय में डा. परमार’ विषयक पत्र दोपहर बाद के सत्र में पढ़ा जाएगा, जबकि प्रथम सत्र में ‘हिमाचल प्रदेश का पूर्ण राज्यत्व तथा ‘डा. यशवंत सिंह परमार’ विषय पर श्रीनिवास जोशी पत्र प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने कहा कि बहुभाषी कवि सम्मेलन में सर्वश्री चंचल सरोलवी, सुभाष साहिल, जगजीत आजाद, डा. गौतम शर्मा व्यथित, हरिकृष्ण मुरारी, डा. विजय पुरी, डा. रीटा सिंह, डा. देवकन्या ठाकुर, शेर सिंह, शैली किरण, डा. भक्तवत्सलम, अश्विनी गर्ग, रजनीकांत शर्मा, साक्षी शर्मा, प्रकाश चंद, कुलदीप चंदेल, रतन चंद निर्झर, प्रेम लाल गौतम, मदन हिमाचली आदि को कविता पाठ के लिए आमंत्रित किया गया है।
The post शिमला में परमार जयंती समारोह कल appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%af%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%ae%e0%a4%be/
No comments:
Post a Comment