फतेहपुर की नाबालिग ने दो और युवकों पर जड़ा आरोप
जवाली – फतेहपुर की 16 वर्षीय नाबालिगा द्वारा उसके साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने से अब मामले में नया मोड़ आ गया है। नाबालिगा ने वीडियो वायरल किया है, जिसमें उन तीन लोगों के नाम बताए जा रहे हैं, जिन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया है। नाबालिग ने फतेहपुर थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि हरनोटा निवासी एक युवक उसको पहले राजा का तालाब ले गया, वहां से हरनोटा में ले गया व बाद में जालंधर ले गया था तथा उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। नाबालिगा के कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज हुए तथा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। अब नाबालिग द्वारा वीडियो वायरल किया गया, जिसमें उसने तीन लोगों के नाम बताए हैं। नाबालिगा ने वीडियो में बताया है कि पहले उसने एक ही लड़के का नाम इसलिए लिया था कि अन्य दो लोगों ने धमकी दी थी कि अगर उनके नाम बताए तो सारे परिवार को जान से मार देंगे। एसपी विमुक्त रंजन ने भी नाबालिगा से पूछताछ की है। नाबालिगा ने उसके साथ तीन लोगों द्वारा दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने कहा कि पहले एक युवक को गिरफ्तार किया था। अब वीडियो में लड़की दो अन्य युवकों के नाम बता रही है, तो उसके बयान कोर्ट में दर्ज करवाए गए हैं, जिनके आधार पर अगर अन्य युवकों के नाम बताए गए होंगे तो उनको भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि डीएसपी जवाली ज्ञान चंद ठाकुर मामले की छानबीन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने एससी व पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।
The post एक ने नहीं, तीन ने किया रेप appeared first on Divya Himachal: No. 1 in Himachal news - News - Hindi news - Himachal news - latest Himachal news.
Courtsey: Divya Himachal
Read full story: https://www.divyahimachal.com/2019/08/%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%aa/
No comments:
Post a Comment